Page Loader
'कड़क सिंह' से पंकज त्रिपाठी की पहली झलक आई सामने, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक 
'कड़क सिंह' से पंकज त्रिपाठी की पहली झलक आई सामने

'कड़क सिंह' से पंकज त्रिपाठी की पहली झलक आई सामने, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक 

Nov 09, 2023
02:00 pm

क्या है खबर?

पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कड़क सिंह' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। अब 'कड़क सिंह' से पंकज की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। सामने आए पोस्टर में पंकज काला कोट और शट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनकी आंखों में गुस्सा है।

कड़क सिंह

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर 

फिल्म 'कड़क सिंह' में पंकज के अलावा संजना सांघी और पार्वती तिरुवोथु भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। 'कड़क सिंह' के बाद पंकज अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसके अलावा वह 'मेट्रो इन दिनों' का भी हिस्सा हैं। 'स्त्री 2' भी पंकज के खाते से जुड़ी है, इस फिल्म की शूटिंग चालू है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर