LOADING...
'क्योंकि सास...' में 'पांड्या स्टोर' की अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी की एंट्री, जानिए उनके बारे में
'क्योंकि सास...' में 'पांड्या स्टोर' की अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी की एंट्री (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mahimaheshwari11)

'क्योंकि सास...' में 'पांड्या स्टोर' की अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी की एंट्री, जानिए उनके बारे में

Aug 06, 2025
06:53 pm

क्या है खबर?

जब से टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का आगाज हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। एकता कपूर के इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय अभिनीत 'क्योंकि सास...' में दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। अब 'क्योंकि सास...' में 'पांड्या स्टोर' की मशहूर अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी की एंट्री हो गई है। आइए आपको उनसे मिलवाते हैं।

किरदार

सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में सृष्टि एक विनम्र गृहिणी की भूमिका में नजर आएंगी, जो स्मृति उर्फ तुलसी विरानी की नाक में दम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि की है। इस शो में वह अजय (निरवाण आनंद) की बहन का किरदार निभाने वाली हैं। अजय की बहन की शादी हिट एंड रन केस के अपराधी से हुई है, जिसका किरदार अंकित भाटिया निभाएंगे।

परिचय

कौन हैं सृष्टि?

सृष्टि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 2013 में मुंबई का रुख किया। सृष्टि ने टीवी शो 'बिग मैजिक बिग फेम' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 'पांड्या स्टोर', 'थपकी प्यार की', 'दिव्य दृष्टि', 'मैडम सर', 'ये हैं आशिकी', 'अलादीन' और 'राब्ता' जैसे टीवी शो में भी काम किया है। सृष्टि ने 2018 में फिल्म 'शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड' से बॉलीवुड में कदम रखा था।