LOADING...
संगीतकार पलाश मुच्छल को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज; लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पलाश मुच्छल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

संगीतकार पलाश मुच्छल को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज; लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Jul 11, 2026
07:53 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायिका पलक मुच्छल के भाई और जाने-माने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। कानूनी कानूनी दांव-पेंच में फंसे पलाश को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, महाराष्ट्र के सांगली सेशंस कोर्ट ने पलाश मुच्छल की अग्रिम जमानत याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जैसे ही कोर्ट का ये फैसला आया, पलाश पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। क्या है पूरा विवाद, आइए जानते हैं।

आरोप

पलाश पर लगे थे ये 2 बड़े आरोप

HT सिटी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेता और निर्माता विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों में एक बिना रिलीज हुई फिल्म में निवेश के नाम पर 40 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला शामिल था। इसके साथ ही विज्ञान माने ने ये भी दावा किया था कि पलाश को अपनी पूर्व मंगेतर और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

नोटिस

10 करोड़ के मानहानि नोटिस के बाद बढ़ा बवाल

इसके बाद पलाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'मेरे वकील श्रेयांश मिठारे की तरफ से सांगली के विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है। उन्होंने मेरी प्रतिष्ठा और चरित्र को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से झूठे, अपमानजनक और बेहद मानहानिकारक आरोप लगाए हैं।' धोखाधड़ी और मानहानि के इसी विवाद में विज्ञान माने द्वारा पलाश पर SC/ST एक्ट के तहत केस किया गया था।

Advertisement

कदम

हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे पलाश मुच्छल

इसी केस में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पलाश ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी, जिसे सांगली सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद अब पलाश मुच्छल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पलाश के वकील अभिजीत देसाई ने भी हिन्दुस्तान टाइम्स से पुष्टि की है, "हां, ये खबर सच है और हम इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देने की योजना बना रहे हैं।"

Advertisement