
पाकिस्तानी गायिका हनिया असलम का निधन, आलिया भट्ट की फिल्म 'हाईवे' के लिए गाया था गाना
क्या है खबर?
पाकिस्तानी गायिका और संगीतकार हानिया असलम का निधन हो गया है। महज 39 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
दिल का दौरा पड़ने की वजह से हानिया का निधन हुआ।
हानिया के चचेरे भाई और गायक जेब बंगश ने हानिया के निधन की पुष्टि की है।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी बहन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने 'हनिनी' लिखा है।
कामकाज
'हाईवे' के लिए गया था गाना
हनिया का बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट से भी खास कनेक्शन है। उन्होंने अभिनेत्री की सुपरहिट फिल्म 'हाईवे' के लिए गाना 'सूहा साहा' गाया है, जिसे आज भी काफी सुना जाता है।
यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
हानिया ने अपने भाई के साथ कोक स्टूडियो के लिए बहुत से गाने गाए हैं। उनका गाना 'चल दिए' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
प्रशंसक दे रहे श्रद्धांजलि
My dear friend Haniya Aslam ( from Zeb and Haniya ) has left us . She had a cardiac arrest. Rest in peace dear Haniya . pic.twitter.com/2nNeJnjNu1
— Swanand Kirkire (@swanandkirkire) August 12, 2024