Loading...
'धुरंधर 2' की कमाई से संवरेगा पाकिस्तान का लयारी? स्थानीय निवासियों की अजीबो-गरीब मांग हुई वायरल
लयारी के लोग मांग रहे 'धुरंधर 2' की कमाई में हिस्सा

'धुरंधर 2' की कमाई से संवरेगा पाकिस्तान का लयारी? स्थानीय निवासियों की अजीबो-गरीब मांग हुई वायरल

Mar 29, 2026
12:35 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने सरहद पार पाकिस्तान में भी हलचल मचा दी है। इसकी बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई को देखते हुए पाकिस्तान के लयारी इलाके के निवासियों ने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि फिल्म की कुल कमाई का 80 फीसदी हिस्सा उनके क्षेत्र के विकास और सड़कों के निर्माण के लिए दिया जाना चाहिए। लोग कहते नजर आ रहे हैं कि जब भारतवाले पैसा देंगे, तभी यहां की सड़कें बनेंगी।

हिस्सेदारी

"फिल्म हमारे शहर से प्रेरित, हमें चाहिए करोड़ों का हिस्सा"

पाकिस्तान के लयारी के निवासी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस कमाई में हिस्सा मांग रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं, इसलिए जिस शहर ने इसे प्रेरित किया, उसे भी सैकड़ों करोड़ रुपये मिलने चाहिए, क्योंकि वो इसका पूरा हकदार है।ये मामला तब वायरल हुआ, जब यूट्यूब चैनल 'कंपैरिजन टीवी' के एक वीडियो में लयारी के लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं

मांग

1,000 करोड़ कमाए हैं तो 500 करोड़ लयारी को दो- स्थानीय निवासी

एक निवासी ने कहा, "फिल्म 1,000 करोड़ कमा रही है तो 500 करोड़ लयारी को मिलना चाहिए, ताकि सड़कें बन सकें। खराब रास्तों से बच्चों को दिक्कत होती है।"

दूसरे ने कहा, "कमाई का 70-80 प्रतिशत लयारी को मिलना चाहिए, क्योंकि फिल्म ने यहीं की स्थितियों से कमाई की है, इसलिए यहां के लोगों को दान करना चाहिए।"

एक अन्य निवासी ने कहा, "फिल्म ने काफी पैसा कमाया है। हम चाहते हैं कि लयारी तरक्की करे और सड़कें बेहतर बनें।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

कहानी

'धुरंधर 2' में रणवीर लयारी में बनते हैं सबसे ताकतवर शख्स

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह 'हमजा' की भूमिका में हैं, जो भारतीय खुफिया एजेंट है और लयारी के गैंग नेटवर्क में भेष बदलकर जाता है।

वो वहां अपनी पैठ बनाकर इलाके का सबसे शक्तिशाली शख्स बन जाता है। ये सब वह एक गुप्त मिशन के तहत करता है, ताकि भारत के खिलाफ सक्रिय आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कमाई

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम

पिछली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इस फ्रैंचाइजी को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर सीरीज के रूप में स्थापित कर दिया था।

इसका सीक्वल भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अब तक वैश्विक स्तर पर 1,200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस (भारत) पर इसने 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

ADVERTISEMENT