बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की दहाड़, पर खाड़ी देशों ने बंद किए द्वार
क्या है खबर?
'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर ऐसी खबर आ रही है, जिसने निर्माताओं और विदेशी प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। चर्चा है कि खाड़ी देशों के सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देशों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि फिल्म के कुछ संवेदनशील दृश्यों या कहानी के किसी हिस्से पर आपत्ति के चलते ये फैसला लिया गया है।
प्रतिबंध
खाड़ी देशों में बैन हुई फिल्म
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे एक बड़ा झटका लगा है। ये फिल्म, जिसमें रणवीर 'हमजा अली मिर्जा' (जसकीरत सिंह रंगी) के रूप में लौटे हैं, खाड़ी देशों में पूरी तरह बैन कर दी गई है। मध्य पूर्व में बढ़ते वैश्विक तनाव और फिल्म के कुछ संवेदनशील विषयों को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि इसकी रिलीज पर असर पड़ेगा।
कारण
पाकिस्तान विरोधी थीम से खाड़ी देशों में फिल्म बैन
एक तरफ जहां 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे बड़ा झटका लगा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन जैसे 6 खाड़ी देशों ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसका कारण मध्य-पूर्व का मौजूदा तनाव नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी में मौजूद पाकिस्तान विरोधी विषय है। स्थानीय सेंसर अधिकारियों के मुताबिक फिल्म की थीम क्षेत्रीय संवेदनशीलता के खिलाफ है।
कहानी
'धुरंधर 2' की कहानी पर विवाद, सामाजिक सद्भाव पर चिंता
फिल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची के अंडरवर्ल्ड और अपराध जगत के नेटवर्क में घुसपैठ करता है। जासूसी और प्रतिशोध पर आधारित ये फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं और राजनीतिक रूप से संवेदनशील माहौल से प्रेरित है। फिल्म की इसी मूल कहानी और पृष्ठभूमि ने स्थानीय सेंसर बोर्डों की चिंता बढ़ा दी है, जो आमतौर पर ऐसी किसी भी सामग्री को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका हो।
कमाई
बैन के बाद भी 1300 करोड़ पार
इससे पहले जब 'धुरंधर' का पहला भाग रिलीज हुआ था, तो उसे भी कई खाड़ी देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, इस प्रतिबंध के बावजूद फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बनी। 'धुरंधर' ने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके ये साबित कर दिया कि खाड़ी देशों में बैन लगने से फिल्म की वैश्विक सफलता पर कोई खास असर नहीं पड़ता।