9.4 IMDb रेटिंग वाली फिल्म 'पैसावाला' को किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
मनोरंजन
साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली तेलुगू थ्रिलर 'पैसावाला' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है। फिल्म का निर्देशन के. नवीन तेजा ने किया है।
आप चाहें तो बिना सब्सक्रिप्शन के इसे किराए पर देख सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास एक्टिव प्राइम अकाउंट है, तो आप इसे किराए पर देख सकते हैं।
क्या है 'पैसावाला' की कहानी?
फिल्म की कहानी 10 रुपये के एक खोए हुए नोट से शुरू होती है। इसके बाद एक विधायक का साला, जो हवाला के जरिए नकदी ले जा रहा था, सड़क हादसे का शिकार हो जाता है।
उसका बटुआ और फोन गायब होते ही इलाके के गुंडों में उस पैसे को हथियाने की होड़ मच जाती है। इसके बाद पैसे के लिए गैंग्स के बीच जबरदस्त भागदौड़ देखने को मिलती है।
फिल्म 'पैसावाला' को IMDb पर 9.4/10 की रेटिंग मिली है।