LOADING...
'ग्लोरी' से 'अनदेखी 4' तक, OTT पर मनोरंजन का तड़का लगाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज
OTT पर इस हफ्ते मचेगा धमाल

'ग्लोरी' से 'अनदेखी 4' तक, OTT पर मनोरंजन का तड़का लगाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज

Apr 29, 2026
07:27 pm

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और बायोपिक फिल्म 'माइकल' ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। आने वाले दिनों में 'KD: द डेविल', 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस का रुख करेंगी। इन सब के बीच, डिजिटल प्लेटफॉर्म की चमक-धमक बिल्कुल फीकी नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस हफ्ते कई रोचक फिल्में और सीरीज आने के लिए तैयार बैठी हैं। इन फिल्मों-सीरीज के जरिए टीवी के सामने बैठकर वीकेंड को मजेदार बनाया जा सकता है।

#1 & #2

'ग्लोरी' और 'सपने वर्सेस एवरीवन 2'

स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'ग्लोरी' दस्तक देने जा रही है। इस सीरीज में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा सुविंदर विक्की, जन्नत ज़ुबैर, सयानी गुप्ता और आशुतोष राणा अहम किरदारों में हैं। बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज 1 मई को रिलीज होगी। द वायरल फीवर (TVF) की सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' भी 1 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी पहली कड़ी 2023 में आई थी।

#3 & #4

'अनदेखी: द फाइनल बैटल' और 'द केरल स्टोरी 2'

सोनी लिव की सीरीज 'अनदेखी' अपने चौथे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। हर्ष छाया (पापाजी) और सूर्या शर्मा (रिंकू अटवाल) के बीच होने वाले जबरदस्त टकराव पर आधारित इस सीरीज का प्रीमियर 1 मई को सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए किया जाएगा। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 8 मई के लिए तय थी। अब इसका OTT प्रीमियर 1 मई को ZEE5 पर होगा।

Advertisement

#5 & #6

'स्वैप्ड' और 'माय डियरेस्ट सेनोरीटा'

अमेरिकी एनिमेटिड कॉमेडी फिल्म 'स्वैप्ड' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नाथन ग्रेनो द्वारा निर्देशित यह फिल्म बच्चों के देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। फिल्म में ऑस्कर विजेता माइकल बी जॉर्डन, जूनो टेम्पल, जस्टिना मचाडो, सेड्रिक द एंटरटेनर और ट्रेसी मॉर्गन ने आवाजें दी हैं। इसी प्लेटफॉर्म पर स्पेनिश फिल्म 'माय डियरेस्ट सेनोरीटा' भी 1 मई को दस्तक देगी। इसकी कहानी एक पारंपरिक रुढ़िवादी परिवार में जन्मी इकलौती संतान एडेला के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

Advertisement