ऑस्कर 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने माइकल बी जॉर्डन की इन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ
क्या है खबर?
98वें एकेडमी अवार्ड्स का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया था। इस मौके पर, मशहूर अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर बड़ा गौरव हासिल किया। उन्हें यह पुरस्कार 2025 में रिलीज फिल्म 'सिनर्स' (जियोहॉस्टार पर मौजूद) के लिए दिया गया। इस पुरस्कार को जीतने के बाद से जॉर्डन सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं। ऐसे में उनकी अन्य बेहतरीन फिल्मों पर नजर डालते हैं।
#1
'ब्लैक पैंथर'
IMDb पर 7.3 की रेटिंग के साथ मौजूद 'ब्लैक पैंथर' साल 2011 में रिलीज हुई थी। यह एक अमेरिकन साइंड-फिक्शन फिल्म है, जिसमें जॉर्डन ने 'किलमॉन्गर' के रूप में एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाकर फैंस को चौंका दिया था। फिल्म का निर्माण मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के तहत किया गया है, जबकि निर्देशक रयान कूगलर हैं। अभिनेता चैडविक बोसमैन इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं, जिन्होंने टी'चाल्ला का किरदार निभाया है। जियोहॉटस्टार पर यह फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध है।
#2
'ए जर्नल फॉर जॉर्डन'
साल 2021 में रिलीज 'ए जर्नल फॉर जॉर्डन' एक अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में जॉर्डन ने चार्ल्स मोनरो किंग नाम के शख्स का मुख्य किरदार निभाया है, जो इराक में तैनाती के दौरान अपने नवजात बेटे 'जॉर्डन' के लिए एक खत लिखता है। इसमें वह उसे जिंदगी की महत्वपूर्ण सीख और सलाह देता है। दुर्भाग्य से, चार्ल्स की एक बम धमाके में मौत हो जाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है।
#3 & #4
'स्पेस जैम: ए न्यू लिगेसी'
जुलाई, 2021 में रिलीज फिल्म 'स्पेस जैम: ए न्यू लिगेसी' एक अमेरिकी लाइव-एक्शन स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है। बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स ने इसमें मुख्य किरदार निभाया है, जबकि जॉर्डन ने कैमियो किया है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है जहां इसे हिंदी भाषा में देखा जा सकता है। साल 2021 में रिलीज 'विदाउट रिमोर्स' टॉम क्लैंसी के उपन्यास पर आधारित है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसकी कहानी खतरनाक अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश करती है।