अभिनेता अखलाक खान को 18 साल पहले चोरी हुआ फोन मिला वापस, जानें पूरा मामला?
मनोरंजन
अभिनेता अखलाक खान को अपने बीते दिनों की एक ऐसी याद वापस मिल गई है, जो 18 साल पहले कहीं खो गई थी। ओशिवारा पुलिस ने अब उनका चोरी हुआ मोबाइल उन्हें लौटा दिया है।
भले ही यह मोबाइल अब काफी पुराना हो चुका है, लेकिन अखलाक के लिए यह एक बेहद कीमती यादगार है।
अखलाक ने याद किया ये किस्सा
साल 2008 में, अखलाक जब अपने कॉस्ट्यूम आजमा रहे थे, तभी एक शख्स खुद को निर्माता बताकर उनके पास आया। उसने फोन मांगा और फिर गायब हो गया।
शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अखलाक को कभी उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा, लेकिन अब जब यह फोन उन्हें मिल गया है, तो उन्होंने इसे अपना 'कुंभ मेला' मिलन बताया है। उन्होंने कहा, '18 साल बाद मुझे मेरा फोन वापस मिल रहा है।'