NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लॉस एंजिल्स में लगी आग के कारण 96 साल में पहली बार रद्द होगा ऑस्कर 2025? 
    अगली खबर
    लॉस एंजिल्स में लगी आग के कारण 96 साल में पहली बार रद्द होगा ऑस्कर 2025? 
    ऑस्कर 2025 का नहीं होगा आयोजन?

    लॉस एंजिल्स में लगी आग के कारण 96 साल में पहली बार रद्द होगा ऑस्कर 2025? 

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 15, 2025
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    फिल्मी दुनिया का सबसे बड़े पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2025 की राह दुनियाभर के सिनेप्रेमी बेसब्री से देख रहे हैं।

    दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार ऑस्कर समारोह को रद्द कर दिया गया है और इसके पीछे की वजह है कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग।

    कहा जा रहा है कि 96 साल में ऐसा पहली बार होगा, जब ऑस्कर समारोह को रद्द किया जाएगा।

    आइए इस खबर के पीछे की सच्चाई जान लें।

    रिपोर्ट

    एकेडमी ने लिया ये फैसला- रिपोर्ट

    लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने शहर में तबाही मचा दी है, जिससे कई लोगों की जान चली गई।

    द सन की रिपोर्ट में बताया गया था कि जंगल की लगी घातक आग के कारण ऑस्कर समारोह अपने 96 साल के इतिहास में पहली बार रद्द होने की कगार पर है।

    आग से लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। लिहाजा एकेडमी नहीं चाहती कि समाज में ये संदेश जाए कि तबाही के बीच एकेडमी जश्न मना रही है।

    कारण

    इस वजह से लिया ये फैसला

    एक सूत्र ने बताया है, "इस समय किसी को इस बात की चिंता नहीं है कि ऑस्कर समारोह तय समय पर हों, बल्कि दुनियाभर के लोग लॉस एंजिल्स में हुए इस हादसे से आहत हैं। अगर आग अगर बुझ भी जाती है तो भी यह शहर महीनों तक उसी दर्द में जूझता रहेगा, इसलिए यह फैसला किया गया है कि सही समय आने पर समारोह के लिए फंड जुटाया जाएगा और फिर इसे शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा।"

    बदलाव

    ऑस्कर के शेड्यूल में हुए ये बदलाव

    दूसरी ओर हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, ऑस्कर अपनी तय तारीख पर ही होगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्कर 2025 को रद्द किए जाने की खबरें अफवाह हैं। ना ही ऐसी कोई समिति बनाई गई है, ना ही इस पर विचार हो रहा है। ऑस्कर नॉमांकन की तारीख आगे बढ़ाई गई है। ऑस्कर नामांकन के लिए होने वाली वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

    ऑस्कर नॉमिनीज का 10 फरवरी को होने वाला लंच भी रद्द किया गया है।

    बयान

    नहीं रद्द हो रहा ऑस्कर समारोह

    एकेडमी ऑफ मोशनल पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के CEO बिल क्रेमर और सेक्रेटरी जेनेट यांग ने अपने संयुक्त बयान में कहा, "हम सभी जंगलों की आग प्रभावित हुए हैं। बोर्ड के सदस्यों को भी इससे नुकसान हुआ है। कई लोग भारी नुकसान से तबाह हुए हैं। एकेडमी हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री के अंदर एक एकीकृत शक्ति रही है और हम हर मुश्किल का सामना करने के लिए एक साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लिहाजा ऑस्कर रद्द नहीं होगा।"

    दुखद

    कई सितारों के घर जलकर हुए खाक

    लॉस एंजिल्स के रिहायशी इलाके पैलिसेडेस में कई हॉलीवुड सितारों के बंगले भी जल गए हैं। पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर समेत कई हॉलीवुड सितारों के घर जलकर खाक हो गए हैं।

    इसके अलावा कई कलाकारों को अपना घर छोड़कर भी जाना पड़ा है।

    पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग ने 23,700 एकड़ से ज्यादा भूमि को राख कर दिया है। यहां कम से कम 8 लोगों की जान गई है औऱ 5,800 इमारतें नष्ट हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    हॉलीवुड समाचार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2024: किलियन मर्फी ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब, 'ओपेनहाइमर' बन किया राज  क्रिस्टोफर नोलन
    ऑस्कर 2024: क्रिस्टोफर नोलन की झोली में आया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, 'ओपेनहाइमर' से बने विजेता  क्रिस्टोफर नोलन
    ऑस्कर 2024: एमा स्टोन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे  हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2024: 'ओपेनहाइमर' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे  क्रिस्टोफर नोलन

    हॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान के नाम एक और उपलब्धि, लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मिलेगा ये बड़ा सम्मान शाहरुख खान
    'टाइटैनिक' के निर्माता जॉन लैंडो नहीं रहे, भावुक जेम्स कैमरून बोले- तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त हॉलीवुड फिल्में
    कार्टून नेटवर्क हो रहा बंद? जानिए क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड कार्टून नेटवर्क
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में किम कार्दशियन समेत ये हॉलीवुड सितारे होंगे शामिल मुकेश अंबानी

    फिल्म पुरस्कार

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के नामांकन का ऐलान, '12वीं फेल' ने इन श्रेणियों में मारी बाजी विक्रांत मैसी
    ऑस्कर 2024 में 'ओपेनहाइमर' ने मचाया धमाल, जानिए विजेताओं की पूरी सूची  ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024: भारत की एकमात्र उम्मीद डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' पुरस्कार पाने से चूकी ऑस्कर पुरस्कार
    'ओपेनहाइमर' से पहले सच्ची कहानी बताती इन फिल्मों ने जीता ऑस्कर, OTT पर है मौजूद  क्रिस्टोफर नोलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025