NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट
    अगली खबर
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में ये चार भारतीय फिल्में

    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 24, 2023
    11:06 am

    क्या है खबर?

    इस बार ऑस्कर समारोह भारत के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि यहां से एक या दो नहीं, बल्कि चार फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    ऐसे में पूरे भारतवासियों की निगाहें इस इवेंट पर टिकी हैं। भारत के लोगों को उम्मीद है कि कोई न कोई फिल्म जरूर ऑस्कर की फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाएगी।

    भारत से 'RRR', 'द छेल्लो शो' और दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में 'ऑल दैट ब्रीद्स' व 'द एलिफेंट विस्पर्स' को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    #1

    'RRR'

    एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकी है। इसकी टीम को उम्मीद है कि फिल्म को किसी न किसी श्रेणी में नॉमिनेशन जरूर मिलेगा। चाहे फिर वो बेस्ट पिक्चर की श्रेणी हो या बेस्ट डायरेक्टर की।

    यह फिल्म ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में भी शॉर्टलिस्ट हुई है। यह गाना क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुका है।

    आप 'RRR' नेटफ्लिक्स, ZEE5 और हॉस्टार पर देख सकते हैं।

    #2

    द छेल्लो शो

    गुजराती भाषा की फिल्म 'द छेल्लो शो' को ऑस्कर में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों से वाहवाही लूटी है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ऑस्कर में नॉमिनेशन का यह पड़ाव पार कर सकती है।

    इसकी कहानी गुजरात के सौराष्ट्र के एक गांव चलाला में रहने वाले नौ साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिनेमा देखना बहुत पसंद है। यह नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #3

    ऑल दैट ब्रीद्स

    फिल्ममेकर शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ऑल दैट ब्रीद्स' को BAFTA अवॉड्‌र्स 2023 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री की श्रेणी में नॉमिनेट किया जा चुका है।

    ऑस्कर में इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में जगह मिली है। यह कान्स में गोल्डन आई पुरस्कार तो फिलाडेफ्लिया में वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।

    इस डॉक्यूमेंट्री में दिल्ली के दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है, जो घायाल पक्षियों का इलाज कर उनकी जान बचाते हैं। यह नेटफ्लिक्स पर है।

    #4

    द एलिफेंट विस्पर्स

    निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्वेस की चर्चित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट विस्पर्स' को ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस फिल्म को ऑस्कर जीत चुकीं गुनीत मोंगा ने बनाया है।

    इस डॉक्यूमेंट्री में दो अनाथ हाथी और उसकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की कहानी दिखाई गई है। इंसान और जानवर के रिश्ते को दिखाती यह एक खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री है।

    आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    प्रसारण

    कब और कहां देखें ऑस्कर नॉमिनेशन इवेंट?

    ऑस्कर समारोह की नॉमिनेशन लिस्ट आज (24 जनवरी) को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से लाइव की जाएगी। सुबह 8:30 बजे इसकी घोषणा होगी, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे होगा।

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं फिल्मों की घोषणा रिज अहमद और एलिसन विलियम्स करेंगे। इसे लाइव और ABC पर दुनियाभर में 200 से ज्यादा देशों में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

    आप इसे ऑस्कर डॉट कॉम या अकादमी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

    जानकारी

    कौन करेगा मेजबानी?

    ऑस्कर 2023 की मेजबानी की जिम्मेदारी 'लेट नाइट टॉक शो' के प्रेजेंटर जिमी किमेल को सौंपी गई है, जो एक जाने-माने होस्ट, कॉमेडियन और राइटर हैं। द अकेडमी के मुताबिक, जिमी इससे पहले 2017 और 2018 में भी अकेडमी अवॉड्‌र्स की मेजबानी कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    RRR फिल्म
    छेल्लो शो फिल्म
    एसएस राजामौली

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    ऑस्कर पुरस्कार

    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक बॉलीवुड समाचार
    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन

    RRR फिल्म

    'KGF 2' ने तोड़े तमाम रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' को पछाड़ एक दिन में बेचे इतने टिकट यश
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: 'RRR' से 'कांतारा' तक, इस साल इन साउथ फिल्मों का बजा डंका दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'RRR' 2022 की बेहतरीन फिल्मों की इस ग्लोबल सूची में 9वें स्थान पर एसएस राजामौली

    छेल्लो शो फिल्म

    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल बॉलीवुड समाचार
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन ऑस्कर पुरस्कार
    गुरुवार को 95 रुपये में दिखाई जाएगी ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेल्लो शो' बॉलीवुड समाचार

    एसएस राजामौली

    RRR: एसएस राजामौली की फिल्म को मिला 'बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर' का अवॉर्ड RRR फिल्म
    एसएस राजामौली 'RRR' की सफलता के बाद अब बनाएंगे पहली भारतीय पैन वर्ल्ड फिल्म महेश बाबू
    महेश बाबू अभिनीत राजामौली की अगली फिल्म होगी एक जंगल एडवेंचर महेश बाबू
    NBR की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल हुई 'RRR', बढ़ी ऑस्कर जीतने की संभावना RRR फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025