Page Loader
ऑस्कर 2025: फिल्म 'अनोरा' ने जीते 5 पुरस्कार, भारत में कहां और कैसे देखें?
ऑस्कर विजेता फिल्म 'अनोरा' को भारत में कहां देखें? (तस्वीर: एक्स/@TheAcademy)

ऑस्कर 2025: फिल्म 'अनोरा' ने जीते 5 पुरस्कार, भारत में कहां और कैसे देखें?

Mar 03, 2025
11:02 am

क्या है खबर?

ऑस्कर 2025 का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 3 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, वहीं भारत में इसका लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार पर हुआ। इस बार ऑस्कर समारोह में सीन बेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'अनोरा' का जलवा देखने को मिला। इसने सबसे ज्यादा 5 पुरस्कार जीते। आइए बताते हैं भारत में यह फिल्म आप कहां और कैसे देख सकते हैं।

पुरस्कार

17 मार्च से जियो हॉटस्टार पर होगा प्रीमियर 

सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्क्रीनप्ले और सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर पुरस्कार 'अनोरा' के लिए सीन बेकर को मिला तो सीन ने ही सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी अपने नाम किया। इसके अलावा 'अनोरा' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्कर पुरस्कार से भी नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार 'अनोरा' के लिए ही मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया। 'अनोरा' को आप ZEE5 ग्लोबल पर देख सकते हैं। इसके अलावा 17 मार्च से यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपल्बध होगी।

अनोरा

कान्स में हो चुका है फिल्म का प्रीमियर

'अनोरा' को 18 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने खूब नोट छापे थे। बीते साल 21 मई को इस फिल्म का प्रीमियर कान्स में हुआ था, जहां इसने खूब वाहवाही बटोरी। 'अनोरा' का निर्देशन सीन बेकर ने किया है। इस फिल्म मिकी मैडिसन मुख्य भूमिका में हैं। मिकी के अलावा इस फिल्म में मार्क आइडेलशेटिन, यूरा बोरिसोव, कैरेन करागुलियान, वाचे तोवमास्यान और अलेक्सेई सेरेब्रीकोव जैसे कलाकार नजर आए थे।