NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट हुई पांचों डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानें सबकुछ
    अगली खबर
    ऑस्कर 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट हुई पांचों डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानें सबकुछ
    ऑस्कर 2023 में डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में इनके बीच टक्कर

    ऑस्कर 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट हुई पांचों डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानें सबकुछ

    लेखन मेघा
    Mar 11, 2023
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर पुरस्कार का ऐलान होने में अब महज कुछ घंटे बचे हैं। 12 मार्च को मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड की घोषणा हो जाएगी।

    पिछले काफी दिनों से दुनियाभर की निगाहें ऑस्कर पर ही टिकी हुई हैं और प्रशंसक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

    इस बार का 95वां ऑस्कर अवॉर्ड भारत के लिए भी कई मायनों में खास है।

    उससे पहले आइए जानते हैं डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई पांचों डॉक्यूमेंट्री के बारे में सबकुछ।

    #1

    ऑल दैट ब्रीथ्स

    शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' दो भाईयों की कहानी है, जो घायल पक्षियों, विशेष रूप से काली चील को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।

    यह कान्स फिल्म फेस्टिवल की स्पेशल स्क्रीनिंग लाइन-अप में दिखाई गई एकमात्र भारतीय एंट्री थी, जिसने गोल्डन आई अवॉर्ड अपने नाम किया था।

    द क्विंट के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री के राइट्स को HBO डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स ने खरीद लिया है और अभी तक यह किसी भी भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।

    #2

    ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड

    'ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड' अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो नान गोल्डिन के करियर और सैकलर परिवार के पतन को दिखाती है।

    इसका निर्माण, सह-संपादन और निर्देशन लौरा पोइट्रास ने किया है।

    इसका प्रीमियर सितंबर, 2022 को 79वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे गोल्डन लायन से सम्मानित किया गया।

    यह 2022 न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई थी।

    रोलिंग स्टोन के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे रेंट पर लेकर देखा जा सकता है।

    #3

    फायर ऑफ लव 

    'फायर ऑफ लव' ज्वालामुखी विज्ञानी कटिया क्राफ्ट और उनके पति मौरिस क्राफ्ट के जीवन और करियर पर आधारित है।

    इन दोनों की मौत 1991 में जापान में माउंट उनजेन पर एक पाइरोक्लास्टिक प्रवाह के दौरान हो गई थी।

    सारा डोसा द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित इस फिल्म का 2022 में सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।

    इसने जोनाथन ओपेनहेम एडिटिंग अवॉर्ड अपने नाम किया था।

    यह डिज्नी+ हॉटस्टार और हुलु पर मौजूद है।

    #4

    अ हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स

    साइमन लेरेंग विल्मोंट की डॉक्यूमेंट्री ऐसे बच्चों की कहानी है, जिन्हें अपने घरों से निकाल दिया है और वे अदालत के कस्टडी को लेकर फैसले के इंतजार में हैं।

    इसका सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था, जहां इसने वर्ल्ड सिनेमा डॉक्यूमेंट्री सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।

    इसने 24वें थेसालोनिकी डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन अलेक्जेंडर और दूसरे अवॉर्ड जीते।

    रोलिंग स्टोन के अनुसार, यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है।

    #5

    नवलनी

    डैनियल रोहर की डॉक्यूमेंट्री 'नवलनी' की कहानी रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    इसे BAFTA अवॉड्‌र्स 2023 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री की श्रेणी में अवॉर्ड मिला था।

    इसने 7वें क्रिटिक्स चॉइस डॉक्यूमेंट्री अवार्ड्स में बेस्ट पॉलिटिकल डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड भी जीता था।

    इसका प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे दर्शकों की प्रशंसा मिली और अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में ऑडियंस अवॉर्ड और फेस्टिवल फेवरेट अवॉर्ड मिला।

    यह डॉक्यूमेंट्री HBO मैक्स पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    कहां देख सकते हैं ऑस्कर?

    12 मार्च को लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड बोलवर्ड स्थित डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर 2023 का आयोजन होगा, जो 8 बजे से शुरू हो जाएगा। हालांकि, भारतीय समयानुसार यह 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे से डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑस्कर पुरस्कार

    एशियन फिल्म अवॉर्ड्स: 'पोन्नियिन सेल्वन-1' सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में शामिल, पीछे रह गई 'RRR' एसएस राजामौली
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक प्रियंका चोपड़ा
    फिल्म 'इनसिडियस' के प्रोड्यूसर ने 'RRR' को बताया ऑस्कर का हकदार, ट्वीट कर कही ये बात एसएस राजामौली
    ऑस्कर 2023: 'कश्मीर फाइल्स' समेत रेस में शामिल हुई ये भारतीय फिल्में छेल्लो शो फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उनपर लगाया कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, साझा की कॉल रिकॉर्डिंग नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: फरदीन खान की मनोरंजक फिल्में जो देंगी हंसी का भरपूर डोज फरदीन खान
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न  राज कपूर
    #NewsBytesExplainer: महिला किरदारों को लेकर कैसे बदला बॉलीवुड का रुख? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025