Loading...
'खतरों के खिलाड़ी' में घरवालों को बिना बताए पहुंचे ओरी, बोले- मैं नाजुक बार्बी डॉल नहीं
'खतरों के खिलाड़ी' पर ओरी का बड़ा खुलासा

'खतरों के खिलाड़ी' में घरवालों को बिना बताए पहुंचे ओरी, बोले- मैं नाजुक बार्बी डॉल नहीं

Sep 02, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सबसे चर्चित प्रतियागी ओरी ने अपने कठिन स्टंट्स और सहज अंदाज से सभी को हैरान कर दिया है। रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन कर रहे ओरी लगातार शो के मजेदार पल और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी इस रोमांचक यात्रा और शो के लिए 'हां' कहने की असल वजह का खुलासा किया है।

खुलासा

माता-पिता को बताए बिना अपने दम पर किए सारे स्टंट

ओरी ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा की, जिसमें 'खतरों के खिलाड़ी' शो के दौरान उनके द्वारा किए गए स्टंट्स की झलकियां शामिल थीं।

कैप्शन में रोहित शेट्टी को संबोधित करते हुए ओरी ने लिखा कि वो इस शो में बिल्कुल अकेले और अपने दम पर शामिल हुए थे।

उन्होंने अपने माता-पिता को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। बिना किसी पारिवारिक बातचीत या रोजमर्रा के अपडेट के, उन्होंने शांति और शालीनता के साथ हर स्टंट को पूरा किया।

गर्व

स्टंट्स में हार के बावजूद खुद पर गर्व महसूस कर रहे ओरी

ओरी ने आगे लिखा कि उन्हें शुरुआत में 5 एपिसोड टिकना ही काफी लग रहा था, लेकिन अब शो का आधा सीजन बीत चुका है।

खुद पर हैरान ओरी ने लिखा 'मैंने ये सब अकेले इसलिए किया, ताकि साबित कर सकूं कि मैं कोई नाजुक 'बार्बी डॉल' नहीं हूं। भले ही मैं कई स्टंट हारा हूं, लेकिन हर प्रदर्शन मैंने शालीनता से किया, इसलिए बिना जीत के भी मैं हार नहीं मानता और खुद पर गर्व महसूस करता हूं।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

ओरी ने शेयर किया ये वीडियो

ADVERTISEMENT

शो

'खतरों के खिलाड़ी 15' का 'डर का नया दौर' के साथ आगाज

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन 'डर का नया दौर' थीम के साथ एक साल के ब्रेक के बाद वापस आया है।

केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में शूट हुआ यह शो 1 अगस्त 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शनिवार-रविवार रात 9 बजे प्रसारित हो रहा है।

इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वाही और रुबीना दिलैक जैसे सितारे शामिल हैं, जबकि विशाल आदित्य सिंह सबसे पहले एलिमिनेट हुए।

ADVERTISEMENT