खुशी कपूर की इस बात ने ओरी को बना दिया 'खतरों का खिलाड़ी'
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवतरामणी) बताते हैं कि उनकी दोस्त खुशी कपूर ने ही उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। खुशी अकेली ऐसी दोस्त थीं, जिनसे ओरी ने इस बारे में सलाह मांगी थी। खुशी का जवाब बहुत सीधा था, "बस कर दे, जाकर मजा कर।" उनकी इसी बात ने ओरी को शो से जुड़ने के लिए तैयार कर दिया।
दुनिया की चिंता नहीं करते ओरी
ओरी ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि वे ऑनलाइन अपनी राय कैसे रखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने मन की बात खुलकर कहता हूं। इसी वजह से मैं मशहूर हुआ हूं।" उन्हें इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि इस वजह से उनके ब्रांड डील्स या रोल हाथ से निकल जाएंगे, क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है।
उनका कहना है, "जिस चीज को आपने कभी समर्थन ही नहीं दिया, उसे भला कोई रद्द कैसे कर सकता है?" ओरि ने यह भी बताया, "मैं अपने बिल खुद भरता हूं।" वो मानते हैं कि उन्हें हर काम अपने तरीके से करना चाहिए और बाहरी दबाव में आकर अपने फैसले नहीं बदलने चाहिए।