Loading...
अविनाश-ईशा के विवाद पर चुप रहना ओरी को पड़ा भारी? धमकियां मिलने का किया दावा
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के झगड़े में ओरी को मिली धमकियां

अविनाश-ईशा के विवाद पर चुप रहना ओरी को पड़ा भारी? धमकियां मिलने का किया दावा

Nov 25, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी को अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देने के लिए लगातार मैसेज मिल रहे हैं। हालांकि, ओरी ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि उन्होंने अभी तक दोनों में से किसी से बात नहीं की है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद पर चुप्पी बनाए रखने के कारण कुछ लोग उन्हें धमकियां दे रहे हैं।

खुलासा

ओरी को मिल रही हैं धमकियां

ओरी ने लिखा, "मुझे बहुत सारे आक्रामक मैसेज मिल रहे हैं और कुछ मामलों में तो धमकियां भी दी गई हैं। इन मैसेज के जरिए मुझ पर दबाव डाला जा रहा है कि मैं अविनाश और ईशा के मामले पर कोई बयान दूं। असल में, मैंने अभी तक इस स्थिति को लेकर किसी भी पक्ष से बात नहीं की है और जब तक मुझे ऐसा करने का मौका नहीं मिल जाता, तब तक मैं चुप रहना ही बेहतर समझूंगा।"

गुजारिश

ओरी ने की ये गुजारिश

ओरी ने आगे लिखा, "हालांकि यह मेरे स्वभाव के थोड़ा विपरीत है, दूसरों के निजी मामलों से दूर रहने और उन्हें सार्वजनिक न करने का अभ्यास कर रहा हूं। मैं सभी से यही संयम बरतने और इन दोनों व्यक्तियों की शांति, निजता और निजी दायरे का सम्मान करने की गुजारिश करता हूं। किसी को भी इस बात के लिए परेशान या मजबूर नहीं किया जाना चाहिए कि वह सबके सामने किसी और के निजी मामलों पर बात करे।"

ADVERTISEMENT

मामला

क्या है पूरा मामला?

अविनाश ने हाल ही में ईशा के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की और अपने डीजे गिग को लेकर हुए विवाद के बीच माफी मांगी।

दरअसल उन्हें एक इवेंट में 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था और कई लोगों ने इस गाने को उनके ब्रेकअप से जोड़ दिया था।

हालांकि, ईशा ने अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

ADVERTISEMENT