ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी और खुद को बताया जिम्मेदार
क्या है खबर?
टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहें शुरू हो गईं। इस बीच, अविनाश पर ईशा को धोखा देने के आरोप भी लगने लगे। ऐसे में अविनाश ने इन चर्चाओं के बीच लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की थी। हालांकि, अब अविनाश ने खुद अपने अलगाव की पुष्टि कर दी है और इसकी जिम्मेदारी भी ली है।
बात
अविनाश ने ईशा से अलगाव को लेकर कही ये बात
अविनाश ने कहा, "मेरे DJ गिग के दौरान, मैंने एक गाना बजाया था, जिसका गलत मतलब निकाला गया। मुझे पता है कि इससे ईशा और उसके परिवार को दुख पहुंचा। सच कहूं तो, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हमारे अलग होने के लिए भी, अगर किसी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, तो वह मैं हूं। वहां भी मेरी ही गलती थी। मैं बस माफी मांगने आया हूं।"
गुजारिश
अविनाश ने सभी से की ये गुजारिश
अविनाश ने आगे कहा, "मेरी आप सभी से गुजारिश है कि इस बात को यहीं खत्म कर दें और इसे और आगे न बढ़ाएं। यह 2 लोगों के बीच का मामला है, कृपया हमारे परिवारों या दोस्तों को धमकियां न दें। जाहिर है, मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है, मैं खुद को सुधारना चाहता हूं क्योंकि इसकी जरूरत है। जब मैं ठीक हो जाऊंगा, तभी वापस आऊंगा। चलिए, अब इस बात को यहीं खत्म करते हैं।"
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
EMBARRASSING ASF AVINASH 💀 pic.twitter.com/effvRob5aS
— 𝑴𝒂𝒂𝒉𝒊𝒓𝒂. (@lomlgirlee) November 23, 2026
मामला
क्या है पूरा मामला?
अविनाश ने हाल ही में, एक DJ के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। अपने पहले गिग के दौरान, उन्होंने 'बेवफा' गाना बजाया और कहा, "जब निजी जिंदगी में परेशानी होती है, तो यह गाना याद आता है।"
कई लोगों ने इस गाने को उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा। इसके बाद, ईशा के भाई और रजत दलाल ने अविनाश को सबूतों के साथ बेनकाब करने की धमकी दी।
मुलाकात
कब हुई थी ईशा और अविनाश की पहली मुलाकात
बता दें अविनाश और ईशा की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 18' के दौरान हुई थी। शो के दौरान वे अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद, वे कई म्यूजिक वीडियो में भी वे एक साथ नजर आए।
हाल ही में, 'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन में ईशा और अविनाश ने अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी। इसके कुछ दिन बाद दोनों के अलग होने की बात सामने आने लगी।