
'ऑपरेशन सिंदूर': अमिताभ बच्चन से कंगना रनौत तक, इन सितारों ने दी भारतीय सेना को सलामी
क्या है खबर?
भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया।
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एयर स्ट्राइक की।
इस एयर स्ट्राइक को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़े सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन से लेकर रितेश देशमुख जैसे कई सितारों ने इसकी सराहना की है।
आइए जानें किसने क्या कहा।
समर्थन
अमिताभ ने लिखा- भारत माता की जय
रक्षा मंत्रालय की पुष्टि के बाद अभिनेता रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, 'जय हिंद की सेना! भारत माता की जय! #OperationSindoor।' उनके इस पोस्ट ने प्रशंसकों में जोश भर दिया।
अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर ने भी भारतीय सेना की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत माता की जय'।
अभिनेत्री निम्रत कौर ने लिखा- 'हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। जय हिंद। ऑपरेशन सिंदूर।'
ट्विटर पोस्ट
रितेश देशमुख का ट्वीट
Jai Hind Ki Sena … भारत माता की जय !!!! #OperationSindoor pic.twitter.com/OtjxdLJskC
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 6, 2025
सराहना
मधुर भंडारकर ने किया ये पोस्ट
उधर निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा, 'हमारी प्रार्थनाएं भारतीय सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र के तौर पर हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।'
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' वाली अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, 'धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे। जय हिंद। जय भारत। जय हिंद की सेना। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ स्ट्राइक की।'
ट्विटर पोस्ट
अनुपम खेर का पोस्ट
भारत माता की जय! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳#OperationSindoor
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 7, 2025
प्रतिक्रिया
कंगना रनौत ने किया ये पोस्ट
कंगना रनौत ने लिखा, 'उन्होंने कहा था मोदी को बता देना और मोदी ने इनको बता दिया।'
परेश रावल ने भी इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर आभार जताया है।
उधर अभिनेत्री हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर साझा कर इसके प्रति अपना समर्थन जताया है।
अक्षय कुमार ने लिखा, 'जय हिंद, जय महाकाल।'
गीतकार, लेखक मनोज मुंतशिर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीर साझा कर लिखा, 'जय हिंद, जय हिंद की सेना।'
हमला
22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला
बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था।
इस हमले में मासूम 26 लोगों की जान चली गई थी। ये सभी लोग अलग-अलग जगहों से पहलगाम घूमने गए थे। इस हमले को लेकर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत बताया था।
इस कायराना हमले के 15 दिन बाद ही भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोल उन्हें बर्बाद कर दिया।