ऑस्कर 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी बेस्ट पिक्चर, इन 9 फिल्मों को चटाई धूल
क्या है खबर?
ऑस्कर 2026 में साल की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित श्रेणी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के विजेता की घोषणा हो गई है। फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' ने इस साल का सबसे बड़ा पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म ने एक बेहद कड़े मुकाबले में दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। 'बेस्ट पिक्चर' की इस रेस में कुल 10 फिल्में शामिल थीं, जिनमें से 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने बाजी मारी।
बेस्ट पिक्चर
सिनेमा की सबसे बड़ी जीत, 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने सबको छोड़ा पीछे
इस रेस में एक से बढ़कर एक भव्य और कलात्मक फिल्में शामिल थीं, लेकिन आखिरकार 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने बाजी मारकर सिनेमा के सबसे बड़े शिखर पर अपना कब्जा जमा लिया। बेस्ट पिक्चर की दौड़ में 'वन बैटल ऑफ अनदर' का मुकाबला 'सिनर्स', 'ब्यूगोनिया', 'F1', 'फ्रेंकेंस्टीन', 'हैमनेट', 'मार्टी सुप्रीम', 'द सीक्रेट एजेंट', 'सेंटीमेंटल वैल्यू' और 'ट्रेन ड्रीम्स' से था। जैसे ही मंच पर 'वन बैटल ऑफ अनदर' का नाम गूंजा, पूरा डॉल्बी थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
lol at Teyana Taylor almost tackling Paul Thomas Anderson and Nicole Kidman after One Battle After Another won Best Picture at the Oscars pic.twitter.com/IPu6WBE0uH
— Spencer Althouse (@SpencerAlthouse) March 16, 2026