'माशूका' गाने पर लगा चोरी का आरोप, प्रीतम के बचाव में उतरे गायक राघव चैतन्य
गायक राघव चैतन्य संगीतकार प्रीतम के बचाव में उतर आए हैं। दरअसल, कुछ आलोचकों ने उनकी फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' पर आरोप लगाया था कि ये 1993 के एक इतालवी ट्रैक की नकल है। इंस्टाग्राम पर अब राघव चैतन्य ने इन दावों को बिलकुल बेबुनियाद बताया। उन्होंने समझाया कि संगीत में कई बार समानताएं हो सकती हैं और इसका मतलब ये कतई नहीं है कि किसी ने नकल की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'माशूका' एक मौलिक रचना है और प्रीतम की दशकों की उस मेहनत की तारीफ की, जिसमें उन्होंने अनगिनत यादगार गाने बनाए हैं।
चैतन्य ने प्रशंसकों से की 'माशूका' सुनने की गुजारिश
चैतन्य ने प्रशंसकों से अपील की कि वे 'मlशूका' को एक पूरा गाना मानें और इसकी तुलना जल्दीबाजी में किसी और गाने से न करें। उन्होंने कहा कि रचनात्मक समानताओं को नकल बताना गाने के पीछे की कड़ी मेहनत को नजरअंदाज करना है।
बता दें कि होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।