बॉक्स ऑफिस: 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' में तीसरे दिन किसने मारी बाजी? देखिए कमाई
क्या है खबर?
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत इस फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है। इसी के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की थ्रिल फिल्म 'तू या मैं' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी जिसे ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। वीकेंड पर तीसरे दिन कमाई के मामले में किसका दबदबा कायम रहा है? देखिए दोनों फिल्मों का ताजा कलेक्शन।
कमाई
'ओ रोमियो' के लिए तीसरा दिन रहा भारी, कमाई को लगा झटका
सैकनिल्क के मुताबिक, शाहिद की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ रोमियो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.5 कराेड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन 12.65 करोड़ के साथ इसने अपना दबदबा बनाया, लेकिन तीसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने रविवार को 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो दूसरे दिन के मुकाबले कम है। इस हिसाब से 3 दिनों के अंदर 'ओ रोमियो' ने कुल 30.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
तुलना
'ओ रोमियो' के आगे चारों खाने चित हुई 'तू या मैं'
उधर शनाया और आदर्श की फिल्म 'तू या मैं' को जोर का झटका जोरों के साथ लगा है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने तीसरे दिन, यानी रविवार को सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 6 लाख रुपये के साथ खाता खोला था, जबकि दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 2.80 करोड़ रुपये हुई है। कुल मिलाकर बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म फ्लॉप होने को है।