LOADING...
'ओ रोमियो' का नया गाना 'इश्क का फीवर' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

'ओ रोमियो' का नया गाना 'इश्क का फीवर' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

Feb 02, 2026
12:09 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्मी पर्दे पर फिर से दबंग अंदाज दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को वैलेंटाइन के खास मौके पर रिलीज हो रही है जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसमें पहली बार अभिनेता को तृप्ति डिमरी के साथ देखा जाएगा। दोनों पर फिल्माया गाना 'इश्क का फीवर' अब जारी हो चुका है जिसमें शाहिद का रोमियो अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

गाना

'इश्क का फीवर' गाने को अरिजीत सिंह ने दी आवाज

शाहिद और तृप्ति पर फिल्माया 'इश्क का फीवर' टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है। शाहिद और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने में प्यार के साथ-साथ जलन का तड़का भी लगा है। गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, जबकि इसे कंपोज विशाल ने किया है। 'ओ रोमियो' चर्चित किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है जिसमें विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी समेत कई कलाकार मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'इश्क का फीवर' गाना

Advertisement