LOADING...
'ओ रोमियो' के गाने में बेपरवाह आशिक बनकर छाए शाहिद-तृप्ति, अरिजीत ने लगाए सुर

'ओ रोमियो' के गाने में बेपरवाह आशिक बनकर छाए शाहिद-तृप्ति, अरिजीत ने लगाए सुर

Jan 16, 2026
05:36 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे पर आशिकों को प्यार की नई परिभाषा सिखाने आ रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी उनकी प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं जिसकी झलक टीजर में दिख चुकी है। अब निर्माताओं ने फिल्म का गाना 'हम तो तेरे ही लिए थे' जारी किया है जिसमें अरिजीत सिंह ने सुर लगाए हैं। यह इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना है जिसमें शाहिद और तृप्ति बेपरवाह आशिक बनकर छा गए हैं।

गाना

गाने में शाहिद और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

'हम तो तेरे ही लिए थे' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसमें शाहिद और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री के अलावा दर्द, इमोशन और दीवानगी सबकुछ भर-भरकर है। गुलजार ने इस गाने को लिखा है, जबकि संगीत विशाल का है। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता है। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर समेत कई सितारे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'ओ रोमियो' का पहला गाना

Advertisement