LOADING...
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही 'ओ रोमियो', रिलीज से पहले हुई धुंआधार कमाई
'ओ रोमियो' की एडवांस बुकिंग में हुई अच्छी शुरुआत

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही 'ओ रोमियो', रिलीज से पहले हुई धुंआधार कमाई

Feb 12, 2026
12:30 pm

क्या है खबर?

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज में सिर्फ 1 दिन बाकी रह गया है। 13 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म में, शाहिद कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे जिनका 'कबीर सिंह' वाला अंदाज दोबारा देखने के लिए फैंस उतावले हैं। 10 फरवरी से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, जिसके जरिए निर्माताओं की झोली भरनी शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं 'ओ रोमियो' कैसा प्रदर्शन कर रही है?

बुकिंग

जानिए 'ओ रोमियो' का एडवांस बुकिंग में कितना हुआ कारोबार

सैकनिल्क के मुताबिक, 'ओ रोमियो' ने एडवांस बुकिंग में 51,150 टिकटों की बिक्री कर ली है। फिल्म को फिलहाल 8,795 शो मिले हैं जिसके बाद कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.21 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने रिलीज से पहले कुल 3.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मनी कंट्रोल के मुताबिक, फिल्म का आंकड़ा 2 करोड़ के करीब जा सकता है। यह पहले दिन 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग ले सकती है।

फिल्म

गैंगस्टर 'उस्तरा' के किरदार में छाएंगे शाहिद

'ओ रोमियो' में शाहिद को गैंगस्टर 'उस्तरा' नाम के किरदार में देखा जाएगा, जिसका गुस्सैल स्वभाव और टैटू भरा लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी समेत कई सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। शाहिद और विशाल की यह साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' में काम कर चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

Advertisement