LOADING...
'ओ रोमियो' के विलेन अविनाश तिवारी कौन हैं? इन फिल्मों में छोड़ चुके अभिनय की छाप
अविनाश तिवारी और उनकी फिल्मों के बारे में जानिए

'ओ रोमियो' के विलेन अविनाश तिवारी कौन हैं? इन फिल्मों में छोड़ चुके अभिनय की छाप

Feb 11, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 13 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिसमें अविनाश तिवारी विलेन 'जलाल' का किरदार निभाते दिखेंगे। यह उनका फिल्मी पर्दे पर निभाया गया अब तक का सबसे अलग और खतरनाक अवतार होने वाला है, जिसकी झलक ट्रेलर में मिल चुकी है। यहां जानिए कि अविनाश कौन हैं और उन्होंने किन फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ी है।

परिचय

जानिए कौन हैं अविनाश

15 अगस्त, 1985 को जन्मे अविनाश गोपालगंज, बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। इसके बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय का हुनर सीखा। उनके अभिनय का सपना 2014 में पूरा हुआ जब अमिताभ बच्चन की टीवी सीरीज 'युद्ध' में काम मिला। वहीं साल 2016 में उन्हें अपने करियर की पहली फिल्म 'तू है मेरा संडे' (2016) मिली थी। अविनाश कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिन्हें OTT पर देखा जा सकता है।

#1 & #2

'लैला मजनू' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन'

अविनाश को बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'लैला मजनू' (2018) से मिली थी। इस फिल्म में उनकी रोमांटिक छवि ने उन्हें इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय बना दिया। फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री थीं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में अविनाश ने डॉक्टर शेखर कपूर का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी।

Advertisement

#3 & #4  

'मडगांव एक्सप्रेस' और 'सिकंदर का मुकद्दर'

2024 में कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित 'मडगांव एक्सप्रेस' में अविनाश ने अपने किरदार से खूब चर्चा बटोरी थी। इस कॉमेडी फिल्म में उनका किरदार उनके पिछले सभी गंभीर किरदारों से बिल्कुल अलग था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। नेटफ्लिक्स पर आई हीस्ट थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में जिसमें अविनाश और जिमी शेरगिल मुख्य किरदार में नजर आए थे। तमन्ना भाटिया और रिद्धिमा पंडित भी इसका हिस्सा थीं। फिल्म में अविनाश का किरदार बेहद गंभीर था।

Advertisement