एनटी रामा राव ने 17 बार निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, भगवान समझ पूजने लगे थे लोग
क्या है खबर?
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।
इस साल यह पर्व 26 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करते हैं।
आइए इस मौके पर हम आपको उन अभिनेता के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 17 फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर रिकॉर्ड बनाया था।
हम अभिनेता जूनियर एनटीआर के दादा जी और दिवगंत अभिनेता एनटी रामा राव की बात कर रहे हैं।
एनटी रामा राव
नहीं तोड़ पाया कोई ये रिकॉर्ड
रामा राव ने 'श्री कृष्ण अर्जुन युद्धम' (1962), 'कर्नन' (1964), 'लवकुश' (1963) और 'दान वीर सूरा कर्ण' (1977) जैसी अन्य 17 फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है।
रामा राव की फिल्मों की ये खासियत थी कि उनमें पौराणिक किरदारों को स्थानीय कहानियों के साथ मिलाकर बेहद ही खूबसूरत ढगं से दिखाया जाता था।
उन्होंने अपने करियर में करीब 400 फिल्मों में काम किया था।
निधन
राजनीति में भी थी दिलचस्पी
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए रामा राव को भारत सरकार ने 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
फिल्मों के अलावा रामा राव को राजनीति में भी काफी दिलचस्पी थी।
80 के दशक में उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी बनाई और साल 1984 में भारी बहुमत से जीतकर वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे।
बता दें कि 18 जनवरी, 1996 को रामा राव का निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।