Page Loader
आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, कैसी होगी कहानी?
आर माधवन की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actormaddy)

आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, कैसी होगी कहानी?

Nov 21, 2024
11:14 am

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निदेर्शक करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी नजर आएगी। यह पहला मौका है, जब दोनों कलाकार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। अब माधवन और फातिमा की फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठ गया है। यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। आइए बताते हैं इसकी कहानी कैसी होगी।

रिपोर्ट

विवेक सोनी कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि माधवन और फातिमा की फिल्म का नाम 'ठरकी' रखा गया है, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, माधवन और फातिमा की फिल्म का नाम 'ठरकी' नहीं, बल्कि 'आप जैसा कोई है' है। यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जिसके निर्देशन की कमान करण ने विवेक सोनी को सौंपी है। राधिका आनंद और जहान हांडा ने इस फिल्मी कहानी लिखी है।

फिल्म

कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी 

यह फिल्म एक लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हालांकि, यह प्रेम कहानी थोड़ा हटके होगी। माधवन फिल्म में एक उम्रदराज आदमी के किरदार में होंगे, वहीं फातिमा एक युवा लड़की की भूमिका में होंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस का नेटफ्लिक्स से गहरा नाता रहा है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि फातिमा और माधवन पहली बार साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।