LOADING...
राजकुमार राव नहीं, ये अभिनेता था सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए पहली पसंद
सौरव गांगुली के किरदार में दिखे राजकुमार राव

राजकुमार राव नहीं, ये अभिनेता था सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए पहली पसंद

Jul 08, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' से राजकुमार राव की पहली झलक को जारी कर दिया गया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके सौरव गांगुली की निजी जिंदगी को पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म के निर्देशन की कमान विक्रम आदित्य मोटवाने ने संभाली है, जिन्हें 'उड़ान' और 'लुटेरा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग है। कम लोगों को पता होगा कि 'दादा' के लिए पहली पसंद राजकुमार नहीं थे।

बातचीत

इस अभिनेता को बायोपिक में लेना चाहते थे निर्माता

मनी कंट्रोल के मुताबिक, 'दादा' में का किरदार निभाने के लिए निर्माताओं ने कथित तौर पर आयुष्मान खुराना से संपर्क किया था और वो परियोजना की पहली पसंद थे। हालांकि, किसी कारणवश उनके साथ परियोजना साकार नहीं हो सकी। ऐसे में ये अवसर राजकुमार की झोली में आ गिरा और वह पूर्व कप्तान के किरदार को पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है।

रिलीज

अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

पोस्टर में राजकुमार को शर्टलेस लुक में दिखाया गया है। उनका ये लुक 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई भारत की जीत के दौरान गांगुली के चर्चित प्रदर्शन से प्रेरित है। फिल्म की कहानी गांगुली की निजी जिंदगी और उनके क्रिकेटर बनने के सफर को पर्दे पर दर्शाएगी। खबराें के अनुसार, सास्वता चटर्जी और तान्या मानिकतला भी इसमें अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिलहाल कास्ट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। 'दादा' 14 मई, 2027 काे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement