नोरा फतेही ने 'बिग बॉस' में क्यों मारी थी एंट्री? बकाया फीस वसूलने का था प्लान
नोरा फतेही ने हाल ही में बताया कि आर्थिक परेशानियों के चलते उन्होंने ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने का फैसला किया था। ‘अनट्रिगर्ड’ पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि शुरुआत में वो शो में जाने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन कुछ गानों की बकाया फीस नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपना मन बदल लिया। नोरा ने बताया कि जब निर्माताओं ने उन्हें अच्छी रकम मिलने की बात कही तो उन्होंने कुछ देर सोचने के बाद शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।
नोरा के लिए ‘बिग बॉस’ था बड़ी रणनीति का हिस्सा
नोरा का ‘बिग बॉस’ में जाना सिर्फ पैसों के लिए नहीं था, बल्कि ये उनकी रणनीति का हिस्सा भी था। उन्होंने चैनल के साथ ऐसी डील की थी, जिसके तहत वह वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कुछ समय के लिए शो में आतीं और बाद में उन्हें ‘झलक दिखला जा’ में भी मौका मिलता। नोरा के लिए यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और बड़े मंच पर अपना डांस दिखाने का जरिया था।