Loading...
कार्तिक आर्यन-करण जौहर की 'नागजिला' से 4 करोड़ का गबन, कोर्ट का राहत देने से इनकार
'नागजिला' में गबन: 3 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

कार्तिक आर्यन-करण जौहर की 'नागजिला' से 4 करोड़ का गबन, कोर्ट का राहत देने से इनकार

Oct 30, 2026
03:35 pm

क्या है खबर?

धर्मा प्रोडक्शंस और कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'नागजिला' के निर्माण के दौरान 3.92 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी के आरोपी 3 अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिंडोशी सेशंस कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जज एम मोहीउद्दीन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ शुरुआती जांच में ठोस सबूत मिले हैं। मामले की सही तरीके से जांच करने के लिए आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है।

धोखाधड़ी

प्रोडक्शन से जुड़े 3 लोगों पर फर्जी बिल और कमीशन से धोखाधड़ी का आरोप

कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'नागजिला' का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी 3 लोग कुलदीप सिंह चंपावत, कार्यकारी निर्माता महिपाल करण राठौड़ और लाइन प्रोड्यूसर शिवकुमार तिवारी हैं।

FIR महावीर जैन फिल्म्स के अकाउंटेंट तुकाराम महादेव सावंत की शिकायत पर दर्ज की गई थी। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर फर्जी बिलों और कमीशन के जरिए करोड़ों रुपये का गबन किया है।

जिम्मेदारी

82.50 करोड़ के बजट वाली 'नागजिला' के प्रोडक्शन में किसे मिली थी अहम जिम्मेदारी?

महावीर जैन फिल्म्स ने पिछले साल धर्मा प्रोडक्शंस के साथ 82.50 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म 'नागजिला' बनाने का करार किया था।

शिकायत के मुताबिक, कुलदीप सिंह चंपावत ने फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालने के लिए महावीर जैन से संपर्क किया और अपने रिश्तेदार राठौड़ को सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त करवाया] वहीं, तिवारी को लाइन प्रोड्यूसर के रूप में गाड़ियों, मेकअप और जूनियर कलाकारों के वेंडर्स जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ADVERTISEMENT

फर्जीवाड़ा

फर्जी बिल बनाकर दिखाए 3.92 करोड़ के झूठे खर्च

पुलिस का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर तय नियमों (SOP) को दरकिनार किया और बिना बिल या वाउचर दिए 3.92 करोड़ रुपये से अधिक का बिना हिसाब-किताब का खर्च दिखाया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक वेंडर का बिल 85 हजार से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये कर दिया। बिना कोई काम किए एएनएम ग्लोबल नाम की कंपनी को 45 हजार रुपये दिए और प्रोडक्शन असिस्टेंट की मदद से 1.50 लाख के फर्जी बिल पास कराए।

ADVERTISEMENT

फिल्म

कब रिलीज होगी 'नागजिला'

तीनों आरोपियों ने नियमों को तोड़कर बिना किसी बिल या सबूत के करीब 3.92 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। उन्होंने वेंडरों के बिल बढ़ाकर दिखाए, जिस कंपनी ने कोई काम नहीं किया उसे पैसे दिए और फर्जी बिल बनाकर लाखों का घपला किया।

बता दें कि इसी बीच फिल्म 'नागजिला' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक 'इच्छाधारी नाग' के रोल में दिखेंगे और ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT