LOADING...
'नागजिला' को मिली रिलीज तारीख, वैलेंटाइन पर सांपों की दुनिया दिखाएंगे कार्तिक आर्यन
फिल्म 'नागजिला' की रिलीज तारीख जारी

'नागजिला' को मिली रिलीज तारीख, वैलेंटाइन पर सांपों की दुनिया दिखाएंगे कार्तिक आर्यन

Apr 15, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन और करण जौहर साथ मिलकर फिल्म 'नागजिला' पर काम कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा निर्मित एक अनोखी क्रिएचर-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन 'फुकरे फ्रैंचाइजी' वाले मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। लंबे समय से अटकलें थीं कि इसे अगस्त, 2026 पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन निर्माता इस परियोजना में कोई हड़बड़ी नहीं करना चाहते थे। आखिरकार अब कार्तिक अभिनीत 'नागजिला' की नई रिलीज तारीख पर मुहर लगा दी गई है।

रिलीज

प्यार के महीने में दस्तक देगी कार्तिक आर्यन की 'नागजिला'

कार्तिक अपनी नई फिल्म 'नागजिला' के जरिए भारतीय लोककथाओं से प्रेरित, रूप बदलने वाले नागों की एक आकर्षक दुनिया लेकर आ रहे हैं। इसका दीदार वैलेंटाइन डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में हो सकेगा, क्याेंकि रिलीज तारीख 12 फरवरी, 2027 तय हुई है। फिल्म में अभिनेता पहली बार एक 'इच्छाधारी नाग' के अनोखे अवतार में नजर आएंगे। साउथ अभिनेत्री प्रीति मुकुंदन इसके जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं रवि किशन विलेन के किरदार में दिखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement