Page Loader
रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस साल नहीं शुरू होगी शूटिंग 
रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए करना होगा लंबा इंतजार

रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस साल नहीं शुरू होगी शूटिंग 

Mar 21, 2024
03:59 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से चर्चा में है। खासकर फिल्म 'आदिपुरुष' से मिली निराशा के बाद लोगों की नजरें इस फिल्म पर है। फिल्म के कलाकारों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। चर्चा है कि फिल्म में रणबीर कपूर राम बनेंगे और कन्नड़ सुपरस्टार यश, रावण की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। नई खबर के मुताबिक फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने के आसार दिख रहे हैं।

रिपोर्ट

अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी करने वाले हैं, वहीं फिल्म का निर्माण मधु मंटेना, नमित मल्होत्रा और अल्लू अरविंद मिलकर कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की ताजा खबर के मुताबिक, मधु और नमित के बीच अनबन चल रही है। यही वजह है कि 'रामायण' में देरी हो रही है। सूत्र ने कहा, "टीम के अंदर बहुत सारे आंतरिक मुद्दे हैं जिन्हें हल किया जाना बाकी है।" फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू नहीं होगी।

रामायण

'रामायण' में ये सितारे भी निभाएंगे अहम किरदार 

'रामायण' में भगवान राम बने रणबीर की जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है, जो माता सीता का किरदार निभाएंगी। विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति से संपर्क किया गया है। उधर, कैकई के किरदार के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है और सनी देओल भगवान हनुमान बने नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म से जुड़ गई हैं। अभिनेत्री शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी।