रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर टाइम्स स्क्वायर पर छाया, देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
नीतेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आ गया है और आते ही इसने सबका ध्यान खींच लिया है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जिनका अग्नि बाण चलाने वाला एक दमदार सीन काफी चर्चा में है।
वहीं यश ने रावण के किरदार में अपनी अदाकारी से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। ट्रेलर के दमदार विजुअल्स और शानदार ऊर्जा देखकर आखिर में सभी तालियाँ बजाने लगे।
'रामायण' 5 नवंबर को हिंदी-अंग्रेजी में होगी रिलीज
फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी और इसे IMAX स्क्रीन्स पर भी देखा जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि फिल्म का हिंदी वर्जन करीब 3 घंटे 15 मिनट का होगा, जबकि अंग्रेजी वर्जन शायद थोड़ा छोटा हो सकता है।
रणबीर और यश के साथ-साथ साई पल्लवी सीता की भूमिका में दिखेंगी, सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2113111643500822814