नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण', जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, को 32वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स' और 'सर्वश्रेष्ठ स्टंट डिजाइन' कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इन अवॉर्ड्स के लिए फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 4 दिसंबर को होगी और विजेता के नामों का ऐलान 3 जनवरी को सांता मोनिका में होने वाले समारोह में किया जाएगा।
'रामायण' को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में मिलेगी कड़ी टक्कर
'विजुअल इफेक्ट्स' कैटेगरी में 'रामायण' को 'ड्यून: पार्ट थ्री' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलेगी।
वहीं, 'स्टंट डिजाइन' के लिए इसका मुकाबला 'द फ्यूरियस' से है। रणबीर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, उनके साथ साई पल्लवी और यश भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम मशहूर DNEG स्टूडियो ने किया है। इस इवेंट को कॉमेडियन जेनेल जेम्स होस्ट करेंगी। दिसंबर में हर तकनीकी कैटेगरी में 6 फाइनल नॉमिनी चुने जाएंगे।