Page Loader
नीता अंबानी की इस साड़ी को बनने में लगे 70 दिन, मनीष मल्होत्रा ने किया डिजाइन
70 दिनों में बनकर तैयार हुई नीता अंबानी की ये साड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manishmalhotra05)

नीता अंबानी की इस साड़ी को बनने में लगे 70 दिन, मनीष मल्होत्रा ने किया डिजाइन

Jul 17, 2024
03:21 pm

क्या है खबर?

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इस साल 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनकी इस भव्य शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई। फिल्मी दुनिया से लेकर खेल और राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने शादी की शोभा बढ़ाई। अपने बेटे अनंत की शादी में नीता अंबानी एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ी-लहंगा पहने नजर आईं। उनका हर अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

तस्वीरें

मनीष मल्होत्रा ने साझा की तस्वीरें

अंनत-राधिका के रिसेप्शन में नीता ने जो बनारसी टिशू साड़ी पहनी थी, उसे 70 दिन की मेहनत से तैयार किया गया था। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने नीता को इस साड़ी को डिजाइन किया है। साड़ी के पल्लु पर सोने-चांदी के तारों से वर्क भी किया गया था। नीता की इस खूबसूरत साड़ी पर सदियों पुरानी कढ़वा तकनीक से काम किया गया है। मनीष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नीता की इस साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें