निम्रत कौर को याद आईं बचपन वाली दिवाली, 'द फैमिली मैन 4' पर दिया ये बड़ा अपडेट
मनोरंजन
निम्रत कौर इस त्योहारी मौसम में अपने बचपन की उन दीवाली को याद कर रही हैं, जब वो सेना के छावनियों में मनाया करती थीं। वो दिवाली कितनी सादी होती थी, जहां उनके पापा स्थानीय बाजार से पटाखे चुनकर लाते थे।
हाल ही में निम्रत ने 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन पर एक नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस बेहद पसंद किए जाने वाले शो के अगले सीजन का काम कहां तक पहुंचा है।
निम्रत ने साझा कीं गुरुद्वारे में दिवाली की खास यादें
निम्रत के लिए दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है। दिवाली का उनके लिए एक आध्यात्मिक पहलू भी है।
उन्हें याद है कि कैसे वो अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे जाती थीं। उन्होंने बचपन की इन दिवाली से जुड़ी यादों को साझा किया और साथ ही इस बहुप्रतीक्षित शो 'द फैमिली मैन' के अगले सीजन पर भी बात की।