Loading...
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का नया टीजर आया सामने, दिखाई दी 'डॉक्टर डूम' की शानदार झलक
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का नया टीजर जारी

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का नया टीजर आया सामने, दिखाई दी 'डॉक्टर डूम' की शानदार झलक

लेखन सयाली
Oct 24, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

मार्वल के प्रशंसक लंबे समय से 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एक झलक का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच निर्माताओं ने इस फिल्म का एक नया टीजर रिलीज कर दिया है। मेजर लीग बेसबॉल (MLB) और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने मिलकर शुक्रवार को 'वर्ल्ड सीरीज' के पहले खेल के दौरान इस टीजर को साझा किया। इसमें 'फैंटास्टिक फोर' के 'मिस्टर फैंटास्टिक' का किरदार निभाने वाले पेड्रो पास्कल को अपना 'फर्स्ट पिच' फेंकते हुए दिखाया गया।

टीजर

टीजर में नजर आए ये 'सुपरहीरो'

इस नए धमाकेदार टीजर में क्रिस इवांस की 'स्टीव रोजर्स' के रूप में और क्रिस हेम्सवर्थ की 'थॉर' के किरदार में खास झलक भी दिखाई दीं। इसमें पॉल रड का 'एंट-मैन' और एंथनी मैकी का 'सैम विल्सन' वाला रूप भी दिखाई दिया।

टीजर की शुरुआत 'फैंटास्टिक फोर' की दुनिया से होती है। इसमें कैमिनेरो, मिसियोरोव्स्की, फ्रेडी फ्रीमैन, ब्राइस हार्पर और रैंडी अरोजारेना जैसे बेसबॉल खिलाड़ी पेड्रो को पहली पिच फेंकते हुए देखते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें टीजर

ADVERTISEMENT

फिल्म

'डॉक्टर डूम' की झलक ने उड़ाए होश

टीजर में 'एवेंजर्स टॉवर' भी दिखाई देता है, जो प्रशंसकों की दिलचस्पी बढ़ा देता है। हालांकि, पूरे टीजर में जान झोंकने के लिए अंत में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'डॉक्टर डूम' के रूप में एक झलक दिखाई देती है।

'एवेंजर्स: डूम्सडे' दुनिया भर में 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि, भारत में इसे एक दीं पहले, यानि 17 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में पिछली 'एक्स-मेन' फिल्मों के कलाकार भी वापसी करते नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT