'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज तारीख का खुलासा, शाहरुख खान की 'किंग' से होगा मुकाबला
क्या है खबर?
दुनियाभर के प्रशंसकों को बेसब्री से मार्वल की नई फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का इंतजार है। ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म की भारत में रिलीज होने की तारीख का खुलासा हो गया है। इस सुपरहीरो फिल्म की ग्लोबल रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी है, जो कि 18 दिसंबर, 2026 है। हालांकि, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इसे एक दिन पहले ही, यानि 17 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
रिलीज
भारत में पहले क्यों रिलीज होगी फिल्म?
भारत में फिल्म की दीवानगी को देखते हुए बाकी दुनिया की तुलना में इसे जल्दी रिलीज किया जा रहा है। ये 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की तरह गुरुवार को रिलीज हो रही है, इसलिए इसे 4 दिन के ओपनिंग-वीकेंड का फायदा मिलेगा।
'स्पाइडर-मैन' ने 70.50 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई की थी और भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई थी।
'एवेंजर्स डूम्सडे' के जरिए रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
फिल्म
फिल्म को मिलेगी 'किंग' से टक्कर
'एवेंजर्स डूम्सडे' सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' और हॉलीवुड की एक और मशहूर फिल्म 'ड्यून 3' के साथ टक्कर लेने वाली है। 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
बता दें कि एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी 'एवेंजर्स डूम्सडे' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर 'विक्टर वॉन डूम' के किरदार में नजर आएंगे। ये एक मल्टीवर्स फिल्म होगी, जिसमें 'एवेंजर्स', वाकांडावासी, 'फैंटास्टिक फोर' और 'एक्स-मेन' के हीरो एक साथ नजर आएंगे।