जानिए खराब एनिमेशन वाली 'नीयू लाई' कैसे बनी बॉक्स ऑफिस सेंसेशन?
'नीयू लाई' (द काऊ इज कमिंग), एक चीनी एनिमेटेड फिल्म है। 5 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में बहुत कम लोगों ने देखा, दर्शकों की संख्या 300 से भी कम थी।
पहले 10 दिनों में इसने सिर्फ 1.04 लाख रुपये कमाए। मगर सोशल मीडिया पर इसके खराब एनिमेशन और बेजान किरदारों को लेकर लोगों ने खूब मजे लिए और देखते ही देखते यह फिल्म एक वायरल मीम बन गई।
'नीयू लाई' 2 लोगों की फिल्म ने कमाए 20 करोड़
सिर्फ 2 लोगों ने 5 साल लगाकर 'नीयू लाई' को बनाया था और अब तक इसने लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में इसलिए भी आ रहे थे, क्योंकि वे जानना चाहते थे कि क्या यह वाकई 2026 की 'सबसे खराब फिल्म' है।
कुछ लोगों ने इसे 'AI से भी बुरा' बताया, वहीं कुछ को इसका हाथ से बना हुआ अंदाज अच्छा लगा। अब तो यह फिल्म चीन के बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसी बड़ी रिलीज के साथ मुकाबला कर रही है।