भारत में प्रतिबंध की मांग के बीच फवाद खान-माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज का ट्रेलर जारी
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' अपने ऐलान के बाद से विवादों में है। हाल ही में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इसकी भारत में रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। इस बीच, निर्माताओं ने फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत इस सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसकी कहानी फरहत इश्तियाक के इसी नाम से आए उर्दू उपन्यास पर आधारित है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है सीरीज का ट्रेलर
'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर 3 पीढ़ियों की 6 प्रेम-कहानियों को दिखाता है।
यह सीरीज रोम में रहने वाले एक दर्दनाक अतीत से जूझ रहे वकील सिकंदर (अहद रजा मीर) और लिजा (इकरा अजीज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके मिलने से पुरानी पीढ़ियों के गहरे राज सामने आता है।
इसमें फवाद ने महमूद और माहिरा ने राहत का किरदार निभाया है।
इसका प्रीमियर 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा, लेकिन भारत में स्ट्रीमिंग अभी तय नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
هل الحب الذي نحمله في قلوبنا يكفي؟
— Netflix MENA (@NetflixMENA) November 24, 2026
الجزء الأول من مسلسل
"Jo Bachay Hain Sang Samait Lo – All The Love Our Hearts Carry"
يُعرض 4 ديسمبر، والجزء الثاني يأتيكم قريبًا على نتفليكس.. pic.twitter.com/v3ODhx4RJj