फवाद खान-माहिरा खान की सीरीज पर प्रतिबंध की मांग, AICWA ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपनी पहली पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ऐलान किया था। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इसकी भारत में रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन ने अपने पत्र की एक काॅपी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अभी तक सीरीज के भारत में रिलीज करने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
अपील
प्रधानमंत्री से सीरीज की भारत में रिलीज रोकने की मांग
24 नवंबर को, संगठन ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई कि वह पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचाए हैं संग समेट लो' को भारत में रिलीज होने से रोकें।
फिल्म वर्कर्स की संस्था ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से भी देश में पाकिस्तानी कंटेंट दिखाने से बचने के लिए कहा।
उन्होंने पत्र में लिखा, 'पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और रहेगा' और उसकी फिल्मों, सीरीज, गानों और दूसरे कंटेंट की भारतीय स्क्रीन पर कोई जगह नहीं है।'
कड़वाहट
AICWA ने पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध को याद किया
संगठन ने पुलवामा और पहलगाम हमलों के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध का जिक्र किया।
उन्होंने 8 मई, 2025 की एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा कि सीरीज को भारत में रिलीज करना एडवाइजरी की भावना और देश की भावनाओं के खिलाफ होगा।
4 दिसंबर को रिलीज हो रही 'जो बचे हैं संग समेट लो' फरहत इश्तियाक के उर्दू उपन्यास पर आधारित रोमांटिक-ड्रामा है। इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर और सनम सईद जैसे कलाकार हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🇮🇳 Terror Gets No Applause. Nation Comes First. 🇮🇳
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 24, 2026
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) has written to Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, demanding that the Pakistani series "Bachay Hain Sang Samait Lo" is not released on Netflix in India on 4 December… pic.twitter.com/hx4mrtkWif