'गांधारी' का ट्रेलर रिलीज, लापता बेटी की तलाश में चुनौतियों से जूझती नजर आईं तापसी पन्नू
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' का ऐलान किया था। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित व निर्मित, यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन क्राइम-थ्रिलर है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म काे 'कथा पिक्चर्स' के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। इसमें इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, जतिन सरना और मीता वशिष्ठ जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। कहानी एक मां और उसकी लापता बेटी के इर्द-गिर्द घूमती भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती है।
रिलीज
सितंबर में डिजिटल प्रीमियर करने के लिए तैयार है 'गांधारी'
ट्रेलर तापसी के नेत्रहीन किरदार से शुरू होता है, जिसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा उसकी बेटी है।
हालात तब बिगड़ते हैं, जब ट्रेन से उसकी नन्ही बेटी का अपहरण कर लिया जाता है। यहीं से एक मां का संघर्ष शुरू होता है, जो अपनी लाचारी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर बेटी को ढूंढने निकल पड़ती है।
फिल्म में मौजूद रहस्यमयी विलेन और डार्क खुलासे थ्रिल का तड़का लगाते हैं।
'गांधारी' 3 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Ek maa, ek beti aur behroopiyo ka sheher 🎭 Gandhari is coming to unmask everyone. pic.twitter.com/fBW575nqZA
— Netflix India (@NetflixIndia) August 25, 2026