Loading...
तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' की रिलीज तारीख तय, OTT पर इस दिन होगा प्रीमियर
'गांधारी' की रिलीज तारीख का ऐलान

तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' की रिलीज तारीख तय, OTT पर इस दिन होगा प्रीमियर

Aug 21, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

तापसी पन्नू को आखिरी बार फिल्म 'अस्सी' में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई। अब अभिनेत्री अपनी अगली और लंबे समय से चर्चित फिल्म 'गांधारी' के साथ दर्शकों के बीच लौट रही हैं। यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन, क्राइम और बदले पर आधारित थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और उन्हीं के बैनर 'कथा पिक्चर्स' के तहत निर्मित है। फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

रिलीज

'गांधारी' की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान

'गांधारी' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा। यह 3 सितंबर, 2026 से सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

फिल्म में तापसी मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, जतिन सरना और मीता वशिष्ठ जैसे कलाकार मौजूद हैं।

कहानी एक मां-बेटी के गहरे और अटूट रिश्ते पर आधारित है। मां के किरदार में तापसी हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अभिनेत्री बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT