Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' लेकर OTT पर कब्जा जमाने आ रहे अजय देवगन, तारीख का ऐलान
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की OTT स्ट्रीमिंग तारीख जारी

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' लेकर OTT पर कब्जा जमाने आ रहे अजय देवगन, तारीख का ऐलान

Nov 26, 2026
01:16 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को दुनियाभर में खूब प्यार मिला। 2 अक्टूबर की यादगार तारीख पर रिलीज होकर इसने वैश्विक स्तर पर 580 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। जिन लोगों ने एक्शन-थ्रिलर को सिनेमाघरों में देखने का मौका गंवा दिया था, वह इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी है।

रिलीज

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार फिल्म

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का प्रीमियर 27 नवंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

निर्माताओं ने एक टीजर वीडियो के साथ यह ऐलान करते हुए लिखा, 'दृश्यम परिवार एक आखिरी बार, एक आखिरी राज, कुछ नए किरदारों और एक नई तारीख के साथ वापस आ गया है।'

फिल्म में जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में शामिल हैं। तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता अपने पुराने किरदारों के साथ इसका हिस्सा बने हैं।

इसकी पिछली दोनों किस्तें 2015 और 2022 में आई थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT