Loading...
'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत ने ली अक्षय खन्ना की जगह? जानिए क्या बोले अभिनेता
'दृश्यम 3' में अहम किरदार में दिखे जयदीप अहलावत

'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत ने ली अक्षय खन्ना की जगह? जानिए क्या बोले अभिनेता

Sep 09, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसी के साथ लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ के मन में यह सवाल भी उठे कि क्या जयदीप अहलावत ने 'दृश्यम' में नजर आए अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है? दरअसल, फिल्म में जयदीप क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभाते दिखे हैं। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान आखिरकार अभिनेता ने लोगों के इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

बयान

अक्षय की जगह लेने पर क्या बोले जयदीप?

'दृश्यम 3' का ट्रेलर गोवा में लॉन्च किया गया, जहां जयदीप ने बताया कि वह अक्षय को रिप्लेस करने फिल्म में नहीं आए हैं, बल्कि उनका किरदार बिल्कुल नया है।

उन्होंने कहा, "जब मैंने कहानी सुनी थी, वो बिल्कुल ऐसा नहीं था कि मैं अक्षय की जगह हूं। वो किरदार खत्म हुआ है और हमारी यात्रा बिल्कुल नई है। मेरा एक दम नया परिचय होगा और मीरा और उसके परिवार के साथ नया रिश्ता होता है।"

तुलना

"मेरे ऊपर अक्षय के किरदार वाला दवाब नहीं"

जसदीप ने आगे कहा, "कोई दवाब नहीं था अक्षय की तुलना में। मैं बिल्कुल अपनी यात्रा में हूं।"

वहीं, अजय ने बताया कि दोनों किरदारों में कोई तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, "पुलिस से केस सॉल्व नहीं हुआ, तो क्राइम ब्रांच से लोग आए हैं। दोनों अलग-अलग किरदार हैं और केस को सॉल्व करने का उनका अप्रोच भी अलग है।"

बता दें, अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और पैनोरमा स्टेडियो द्वारा निर्मित, फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT