करण-तेजस्वी का 'देसी ब्लिंग' मचाएगा धमाल, नेटफ्लिक्स पर 20 मई से दिखेगा 'असली देसी मसाला'
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर जारी किया है। इसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आने वाले हैं। यह शो आपको दुबई के भारतीय अमीरों की चकाचौंध भरी सोशल लाइफ की सैर कराएगा। आप यहां प्राइवेट जेट्स, डिजाइनर कपड़े और शानदार पार्टियों का नजारा देखेंगे, लेकिन यह सिर्फ ऊपरी चमक-धमक तक सीमित नहीं है। इसमें आपको पर्दे के पीछे का भरपूर ड्रामा, बदलती हुई दोस्ती और असली जिंदगी के जज्बात भी देखने को मिलेंगे, जो शो को और भी दिलचस्प बनाते हैं।
'देसी ब्लिंग' 20 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रसारित
इस शो में सतीश और तबिंदा संपाल, रिजवान और साना साजन, द्युति पर्रक और इरिना किनाख जैसे चेहरे भी दिखेंगे। वहीं, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, सनी लियोन और विवेक ओबरॉय की भी कुछ झलकियां देखने को मिलेंगी। तेजस्वी प्रकाश इसे 'देसी मसाला' बताती हैं, जबकि करण कुंद्रा का कहना है कि यह जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा असली लगता है। अगर आपको 'दुबई ब्लिंग' पसंद आया था, तो यह स्पिन-ऑफ 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।