नेटफ्लिक्स पर आया GTA VI का तूफान, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में करीब 27 मिनट लंबा गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI' का एक प्रीव्यू जारी किया है और इसने आते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 4 दिनों के अंदर इसे 3.11 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार है, जब नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर किसी आने वाले वीडियो गेम का प्रचार किया है।
'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI' 19 नवंबर, 2026 को लॉन्च होने वाला है और इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
'GTA VI' ने नेटफ्लिक्स के अंग्रेजी चार्ट में बाजी मारी
'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI' का यह प्रीव्यू नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी फिल्मों की सूची में 93 में से 87 देशों में टॉप पर पहुंच गया। इसने बड़े-बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया।
इसने 'द व्हिस्पर मैन' (23.2 मिलियन व्यूज), मशहूर टीवी सीरीज 'डेथ ऑफ द पास्टर्स वाइफ' (19 मिलियन व्यूज) और 'ब्यूटी इन ब्लैक सीजन 3' (13 मिलियन व्यूज) जैसे शोज को मात दी।
यह शानदार प्रतिक्रिया साफ दिखाती है कि रॉकस्टार गेम्स के इस गेम का लोग कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 10 साल से भी ज्यादा समय बाद आ रहा है।