नेटफ्लिक्स ने खाेला पिटारा, 'हम हिन्दुस्तानी' से 'लेगेसी' तक; किया कई सीरीज और फिल्मों का ऐलान
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने साल 2026 के लिए अपने मनोरंजन का पिटारा खोल दिया है, जिसके तहत कई सारी फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा हुई है। इस सूची में, सैफ अली खान, कपिल शर्मा और भुवन बाम समेत कई कलाकारों की आगामी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी पहली झलक देखने के बाद दर्शक भी उत्साहित हाे गए हैं। अनिल कपूर और विजय वर्मा की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' आने को तैयार है। सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की झलक आई है।
ऐलान
'हम हिन्दुस्तानी' और 'मुसाफिर कैफे' का ऐलान
सैफ अली और प्रतीक गांधी को पहली बार 'हम हिंदुस्तानी' में एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा। इसका ऐलान करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव। भारत के पहले चुनाव की अनकही कहानी, 'हम हिन्दुस्तानी' देखें, जल्द ही आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' दूसरी तरफ, 'मुसाफिर कैफे' से निर्माता बने विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना साथ धमाका करने आ रहे हैं। इसकी कहानी लव ट्रायएंगल पर आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
यहां 'हम हिन्दुस्तानी' का टीजर देखें
The making of the world's largest democracy. Watch Hum Hindustani, the untold story of India's very first election, coming soon, only on Netflix 🇮🇳✨#HumHindustani#HumHindustaniOnNetflix#NextOnNetflixIndia pic.twitter.com/NLcerOANvt
— Netflix India (@NetflixIndia) February 3, 2026
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मुसाफिर कैफे' की पहली झलक
Musafir the magar ajnabi nahi..shayad kahani pehle se likhi hui thi 💌
— Netflix India (@NetflixIndia) February 3, 2026
Watch Musafir Cafe, coming soon, only on Netflix.#MusafirCafe#MusafirCafeOnNetflix#NextOnNetflixIndia pic.twitter.com/y7jdgvRJcJ
अन्य सीरीज
आर माधवन और अन्य कलाकारों की सीरीज का ऐलान
आर माधवन की फिल्म 'लेगेसी' की पहली झलक जारी हुई है, जो हिंदी समेत कई भाषाओं में आएगी। कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' और 'ये दिल सुन रहा है' का ऐलान हुआ है। सैफ अली की 'कर्तव्य', विनीत कुमार सिंह की सीरीज 'हेलो बच्चों' और भुवन की सीरीज 'ढिंढोरा 2' की घोषणा हुई है। तापसी पन्नू की 'गांधारी', मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित', राजकुमार राव की 'टोस्टर' औरर नीना गुप्ता की 'चुंबक' का नाम शामिल है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'चुंबक' की एक झलक
Miliye aap ke naye padosi se! Aa rahe hai pyaar aur thoda sa pagalpan leke 🤭
— Netflix India (@NetflixIndia) February 3, 2026
Watch Chumbak, coming soon, only on Netflix!#Chumbak#ChumbakOnNetflix#NextOnNetflixIndia pic.twitter.com/7SXW1yW07W
जानकारी
ये सीरीज भी कतार में
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की वेब सीरीज 'देसी ब्लिंग' का ऐलान हो चुका है, वहीं एकता कपूर के शो लॉकअप की वापसी हाे रही है। 'मिस्मैच्ड सीजन 4' और 'ये दिल सुन रहा है' की घोषणा ने भी दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।