नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की रिलीज तारीख का ऐलान, इस दिन देगी दस्तक
नेटफ्लिक्स ने अपनी नई कारगिल युद्ध सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। ये सीरीज 7 अगस्त 2026 को OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इसके जारी हुए टीजर में भारतीय वायु सेना की 'गोल्डन एरो' स्क्वाड्रन के उन जांबाज और मुश्किल मिशनों की झलक दिखाई गई है, जिन्हें वायु सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अंजाम दिया था।
सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार
इस सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दिया मिर्जा और प्राजक्ता कोली जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस कहानी को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने लिखा है, जबकि 'मैचबॉक्स शॉट्स' और 'फील गुड फिल्म्स' ने मिलकर इसे बनाया है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि यह सीरीज हमारे वायु सेना के पायलटों की बहादुरी और उनकी सच्ची कहानियों को दिखाएगी, जिससे दर्शकों को कारगिल युद्ध का एक असली और भावुक अनुभव मिल सके।